पीएम किसान स्टेट stop by status या FTO PENDING शो हो रहा है तो इसका समाधान।

सरकारी स्कॉलरशिप: 10वीं और 12वीं के बाद मिलने वाली टॉप सरकारी स्कॉलरशिप और आवेदन की प्रक्रिया।

पीएमPM-Kisan Status में ‘Stop by State’ या ‘FTO Pending’ दिख रहा है? घबराइए नहीं, समाधान यहां है

नमस्कार किसान भाइयों 🙏

अगर आप PM-Kisan योजना में नया आवेदन किए हैं या पहले से लाभार्थी हैं और हर किस्त का इंतजार करते हैं, लेकिन इस बार स्टेटस चेक करने पर  आपका pmkisan status “Stop by State” या “FTO Pending” लिखा दिखाई दे रहा है, तो बेशक चिंता की बात है, क्योंकि यह किस्त 2000 या कहे 6000, सिर्फ किस्त नहीं है। बल्कि इससे किसान भाई  धान बीज, दवाइयां, खाद और घर की छोटे छोटे जरूरी आवश्यक चीजों की पूर्ति की जाती है।

बहुत से किसान भाई-बहन सोचते हैं कि खाते में पैसा नहीं आ रहा है तो कहीं पैसा बंद तो नहीं हो गया? आवेदन रिजेक्ट तो नहीं हो गया? या अब किस्त नहीं मिलेगी?

अगर आपके मन में भी यही सवाल हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आसान भाषा में समझाएंगे कि इन दोनों स्टेटस का क्या मतलब है, क्यों आते हैं, और इन्हें कैसे ठीक किया जा सकता है।

1.सबसे पहले जानिए PM-Kisan Status कैसे चेक करें

स्टेप   क्या करें

1       PM-Kisan पोर्टल खोलें

2       Beneficiary Status विकल्प चुनें

3       मोबाइल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें

4       OTP Verify करें

5       स्टेटस देखें

 ध्यान दें 👉

स्टेटस समय-समय पर बदलता रहता है, इसलिए  बीच बीच में चेक करते रहना है और देखकर घबराएं नहीं।

PM-Kisan Status Messages का मतलब 

कारण विस्तार से समझें
जमीन आपके नाम पर अपडेट नहीं हैभूमि रिकॉर्ड मैच नहीं
eKYC अधूराeKYC पूरा नहीं किया गया
Aadhaar mismatchनाम, जन्मतिथि या नंबर गलत
बैंक डिटेल गलतखाता नंबर या IFSC त्रुटि
डुप्लीकेट आवेदनएक से ज्यादा आवेदन पाए गए
राज्य सत्यापन लंबितराज्य स्तर पर जांच जारी

Stop by State का मतलब क्या है?

जब आपके स्टेटस में Stop by State लिखा आता है, तो इसका मतलब होता है कि आपके राज्य सरकार द्वारा आपकी किस्त को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

ऐसा दिखाई देने पर यह कोई अंतिम रिजेक्शन नहीं है। इसका मतलब सिर्फ इतना है कि कुछ जानकारी की जांच बाकी है या कोई रिकॉर्ड mismatch है।

एक किसान की सामान्य समस्या 

मेरे गांव का नए  किसान भाई कहते हैं, “हमने सब कुछ सही किया, फिर भी पैसा क्यों रुका?” और मैं खुद नए किसान हूं, pmkisan में 19/02/2026 को रजिस्ट्रेशन किया csc सेंटर के माध्यम से किया हूं। जो कि अभी ढाई से तीन महीने होने को है।

अभी के टाइम pmkisan रजिस्ट्रेशन स्टेटस चेक किया तो अभी स्टेट लेवल पार हुआ है 🥺।

असल में कई बार गलती किसान की नहीं होती। कभी डेटा अपडेट लेट होता है, कभी राज्य स्तर पर verification लंबित रहता है, कभी बैंक mapping issue होता है।

इसलिए पहले कारण समझना जरूरी है, फिर समाधान करना चाहिए।

Stop by State आने पर क्या करें? (Step by Step समाधान)

1. eKYC तुरंत पूरा करें

तरीका क्या करे
OTP सेमोबाइल लिंक आधार हो तो खुद करें
BiometricCSC सेंटर जाकर करें

2. बैंक खाते की जांच करें

क्या जांचेंक्यों जरूरी
आधार लिंक है या नहींDBT के लिए जरूरी
NPCI Mappingपैसा भेजने के लिए
खाता सक्रिय हैबंद खाते में पैसा नहीं आएगा

3. भूमि रिकॉर्ड चेक करें

कहा जाए काम
पटवारीजमीन रिकॉर्ड जांच
तहसीलनाम सुधार
पंचायतस्थानीय सहायता

4. आवेदन विवरण जांचें

नाम, आधार नंबर, बैंक खाता, मोबाइल नंबर सही होना चाहिए।

5. CSC सेंटर से आवेदन सुधारें

अगर खुद नहीं हो रहा तो नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर रिकॉर्ड जांच करवाएं।

FTO Pending का मतलब क्या है?

FTO = Fund Transfer Order

जब सरकार भुगतान स्वीकृत कर देती है लेकिन पैसा बैंक खाते में भेजना बाकी होता है, तब FTO Pending दिखता है।

यह अधिकतर मामलों में सकारात्मक संकेत होता है।

FTO Pending आने पर घबराना चाहिए?

नहीं।

यह अक्सर बताता है कि आपका भुगतान प्रक्रिया में है।

FTO Pending कितने दिन तक रहता है?

स्थिति संभावित समय
सामान्य समय 2 से 7 दिवस
अधिक आवेदन होने पर 7 से 15 दिन
बैंक तकनीकी समस्या अधिक समय

FTO Pending आने पर क्या करें?

स्टेप       क्या करें

1           5-7 दिन इंतजार करें

2           बैंक SMS देखें

3           खाता सक्रिय रखें

4           आधार लिंक जांचें

5           दोबारा स्टेटस देखें

पैसा नहीं आने के छिपे कारण

कारण असर
बैंक खाता बंद पैसा वापस जा सकता है
IFSC गलत ट्रांसफर फेल
Aadhaar mismatchपैसा रुकेगा
eKYC Pendingकिस्त रुकेगा
गलत नाम सत्यापन फेल

जरूरी दस्तावेज (हमेशा तैयार रखें)

दस्तावेज उपयोग
आधार कार्ड पहचान
बैंक पासबुक भुगतान
जमीन कागज पात्रता
मोबाइल नंबर OTP
PM kisan ID Status check

अगर बहुत समय से Pending है तो कहां शिकायत करें?

स्थान फायदा
CSC Center ऑनलाइन सहायता
कृषि विभाग योजना सहायता
बैंक शाखा भुगतान जांच
पंचायत स्थानीय मार्गदर्शन

महत्वपूर्ण सलाह 

अगर स्टेटस में समस्या दिख रही है तो बार-बार घबराकर चेक करने से अच्छा है एक बार सही कारण पता करें।

कई किसानों का पैसा सिर्फ छोटी गलती जैसे बैंक लिंक या eKYC की वजह से रुक जाता है।

थोड़ा ध्यान देने पर अगली किस्त आसानी से मिल सकती है।

निष्कर्ष

अगर आपके PM-Kisan स्टेटस में Stop by State दिख रहा है, तो रिकॉर्ड सुधार की जरूरत है।

अगर FTO Pending दिख रहा है, तो भुगतान प्रक्रिया जारी है।

समय पर eKYC, बैंक लिंकिंग और रिकॉर्ड अपडेट रखना बहुत जरूरी है।

FAQ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 👉

Q Stop by State हटने में कितना समय लगता है?

A.7 से 30 दिन

Q FTO Pending में पैसा मिलेगा?

A. अधिकतर मामलों में हाँ

Q पैसा नहीं आया तो क्या करें?

A. स्टेटस, बैंक, eKYC जांचें

Q आवेदन कहां सुधारें?

A. CSC या पोर्टल

दोस्तों यह आर्टिकल आपको पसंद आए तो कृपया लाइक करें, अपने किसान भाइयों के साथ शेयर जरूर और हमे अन्य सोशल मीडिया पर फॉलो जरूर करें 🙏

PM Kisan Samman Nidhi: अब घर बैठे आधार नंबर से चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस, यहाँ देखें पूरी प्रक्रिया

By Hansa Ram Yadav

"नमस्ते, मैं हंस राम यादव हूँ। मैं छत्तीसगढ़ से हूँ, इस ब्लॉग के माध्यम से मेरा लक्ष्य लोगों को सरकारी योजनाओं, बैंकिंग, डिजिटल सेवाओं और उपयोगी तकनीकी जानकारी से सशक्त बनाना है। मैं अपने अनुभवों के आधार पर सही और सटीक जानकारी आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *