Pm kisan beneficiary status check kaise kare

PM Kisan Samman Nidhi: अब घर बैठे आधार नंबर से चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस, यहाँ देखें पूरी प्रक्रिया। Pmkisan

Pm kisan beneficiary status check kaise kare

नमस्कार दोस्तों मैं हूं आपका दोस्त हंसा राम यादव, अब सभी को पता है कि भारत सरकार द्वारा भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले सभी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना द्वारा सालाना ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

 

जिससे किसान अपने फसल के सुरक्षा के लिए खाद बीज दवाइयां खरीद सके। अगर आप भी चाहते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना का किस्त आपके बैंक खाते में आया है या नहीं।

तो इसे आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन के माध्यम से कैसे PM Kisan Samman Nidhi: अब घर बैठे आधार नंबर से चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस, यह देखें । पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में आपको जानने को मिलेगी।

नई दिल्ली/रायपुर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। यदि आप भी केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आप घर बैठे केवल अपने आधार नंबर की सहायता से अपना ‘बेनिफिशियरी स्टेटस’ चेक कर सकते हैं।

सरकार द्वारा पारदर्शिता बढ़ाने के लिए पोर्टल में कई बदलाव किए गए हैं, ताकि किसान बिना किसी बिचौलिए के अपनी भुगतान स्थिति की जांच स्वयं कर सकें।

PM-Kisan किस्त चेक करने के लिए क्विक लिंक्स

[table “12” not found /]

स्टेप-बाय-स्टेप: आधार से स्टेटस चेक करने की नई विधि

स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस के साथ जाएंगे, ताकि आप सभी स्टेप समझ कर खुद से यह प्रक्रिया कर सके 👍

Step 1. वेबसाइट पर लॉग-इन: सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

Step 2.  नो योर स्टेटस (Know Your Status): जैसे ही आप pmkisan ऑफिसियल वेबसाइट open करेंगे, तो होमपेज पर ‘Farmers Corner’ के तहत इस विकल्प देखने को मिलेगी। इसमें आपको Know Your Status का ऑप्शन कर क्लिक करना पड़ेगा

Step 3.रजिस्ट्रेशन नंबर की खोज: यदि आपको अपना  पीएम किसान सम्मान निधि योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो आप ‘Know Your Registration Number’ पर क्लिक करना होगा।

यहाँ अपना आधार नंबर दर्ज और आधार पर लिंक एक्टिव मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, उसी मोबाईल नंबर पर आपको OTP SEND किया जाएगा। आए हुए OTP को सबमिट करना होगा।

Step 4.डेटा एक्सेस: जैसे ही OTP इंटर करेंगे, आपके सामने आपका रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा । उसी रजिस्ट्रेशन नंबर को  वापस ‘Know Your Status’ पेज पर जाकर दर्ज करना होगा उसके साथ ही कैप्चा कोड डालना होगा।

Step 5.विवरण देखें: ‘Get Data’ पर क्लिक करते ही आपकी किस्त की पूरी हिस्ट्री, बैंक ट्रांजैक्शन और आगामी किस्त का स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।

इन 3 कारणों से रुक सकती है आपकी किस्त (Professional Advice)

✔️e-KYC पेंडिंग: यदि आपने अभी तक अपना ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है, तो आपकी अगली किस्त रोकी जा सकती है। इसे नजदीकी CSC सेंटर या मोबाइल OTP से तुरंत पूरा करें।

✔️बैंक खाता और आधार लिंक: आपका बैंक खाता आधार से ‘डीबीटी’ (DBT) मोड पर एक्टिव होना चाहिए।

✔️लैंड सीडिंग (Land Seeding): यह सबसे आम समस्या है। यदि स्टेटस में लैंड सीडिंग ‘No’ दिख रहा है, तो तुरंत अपने पटवारी या कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क करें।

निष्कर्ष 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि न केवल किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करती है, बल्कि कृषि कार्यों में भी मददगार साबित होती है। समय-समय पर स्टेटस चेक करते रहने से आप किसी भी तकनीकी बाधा को समय रहते दूर कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: क्या बिना मोबाइल नंबर के पीएम किसान स्टेटस चेक किया जा सकता है?

उत्तर: हाँ, यदि आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर है तो आप बिना मोबाइल ओटीपी के भी स्टेटस देख सकते हैं। लेकिन आधार नंबर से रजिस्ट्रेशन नंबर जानने के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आना अनिवार्य है।

प्रश्न 2: स्टेटस में ‘Land Seeding: No’ दिखा रहा है, तो क्या करें?

उत्तर: अगर लैंड सीडिंग ‘No’ है, तो आपकी किस्त रुक जाएगी। इसके समाधान के लिए आपको अपने क्षेत्र के पटवारी या तहसील कार्यालय में जाकर अपने भूमि दस्तावेजों (खसरा/बी-1) का सत्यापन कराना होगा।

प्रश्न 3: ई-केवाईसी (e-KYC) करने की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: सरकार ने आगामी किस्तों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। इसे आप कभी भी पीएम किसान पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए पूरा कर सकते हैं।

प्रश्न 4: किस्त बैंक खाते में नहीं आई, लेकिन स्टेटस में ‘Success’ दिख रहा है?

उत्तर: ऐसी स्थिति में अपने बैंक में जाकर संपर्क करें और चेक करें कि आपका खाता Aadhaar Seeded (DBT Active) है या नहीं। कई बार पैसा उस खाते में चला जाता है जो आधार से सबसे हाल ही में लिंक हुआ हो।

आर्टिकल पसंद आया तो शेयर कमेंट जरूर करें 🙏 

By Hansa Ram Yadav

"नमस्ते, मैं हंस राम यादव हूँ। मैं छत्तीसगढ़ से हूँ, इस ब्लॉग के माध्यम से मेरा लक्ष्य लोगों को सरकारी योजनाओं, बैंकिंग, डिजिटल सेवाओं और उपयोगी तकनीकी जानकारी से सशक्त बनाना है। मैं अपने अनुभवों के आधार पर सही और सटीक जानकारी आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।"