भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के लिए अहम योजना Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana देश के करोड़ों किसानों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल सरकार द्वारा इस योजना के तहत हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में ₹2000-₹2000 हर चार महीने में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है।

अब देशभर के किसान PM Kisan samman nidhi yojna की 22वीं किस्त 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कई किसानों की शिकायत लगातार आ रही है कि उनके खाते में कुछ महीनों से ₹2000 की किस्तें नहीं आ रही है

दर असल में इसके पीछे अक्सर कुछ छोटी-छोटी गलतियां होती हैं, जिसे गांव के किसान अक्सर नजर अंदाज कर देते हैं, जिनकी वजह से भुगतान रुक जाता है।

अगर आप चाहते हैं कि आपकी PM Kisan की 22वीं किस्त बिना किसी परे एशानी के आपके खाते में आते रहे, तो इस आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं वो 5 महत्वपूर्ण चीजों के बारे में जिसे आपको जरूर चेक करना चाहिए।

सबसे पहले ये जानते हैं आखिर PM Kisan योजना क्या है

PM Kisan योजना एक केंद्रीय सरकार के द्वारा चलाई जा रही वह योजना है, जिसके माध्यम से छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।इस योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को ₹6000 देती है।

योजना की मुख्य बातें

🔵साल में ₹6000 की सहायता

🔵तीन किस्तों में भुगतान

🔵हर किस्त ₹2000

🔵पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर

🔵DBT के माध्यम से भुगतान

सरकार यह पैसा Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए किसानों के बैंक खातों में भेजती है।

PM Kisan 22वीं किस्त कब आएगी

सरकार आमतौर पर PM Kisan की किस्त हर चार महीने में जारी करती है।संभावना है कि PM Kisan की 22वीं किस्त मार्च 2026 में जल्द ही किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

PM Kisan की किस्त नहीं आने के 5 सबसे बड़े कारण है

जिसे अब हम आपको उन 5 बड़ी गलतियों के बारे में बता रहे हैं जिनकी वजह से PM Kisan की किस्त रुक सकती है।

1️⃣ e-KYC पूरा नहीं होना

PM Kisan योजना में अब e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, तो आपकी किस्त रुक सकती है।सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि जिन किसानों का e-KYC पूरा नहीं होगा उन्हें भुगतान नहीं मिलेगा।

e-KYC कैसे करें

👉PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ खोलें

👉Farmer Corner में जाएं

👉e-KYC विकल्प चुनें

👉आधार नंबर दर्ज करें

👉OTP के माध्यम से वेरिफिकेशन करेंइसके बाद आपका e-KYC पूरा हो जाएगा।

2️⃣ आधार बैंक खाते से लिंक नहीं होना

PM Kisan का पैसा DBT सिस्टम से भेजा जाता है। इसलिए आपका आधार बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है।अगर आधार बैंक से लिंक नहीं है तो पैसा आपके खाते में ट्रांसफर नहीं हो पाएगा।

समाधान 👇

🔵बैंक में जाकर आधार लिंक करवाएं

🔵बैंक मित्र या CSC सेंटर से NPCI Mapping चेक करवाएंNPCI Mapping सही होने पर भुगतान आसानी से हो जाता है।

3️⃣ Land Record Verification पूरा नहीं होना

PM Kisan योजना में अब जमीन का सत्यापन भी जरूरी कर दिया गया है।अगर आपके आवेदन में Land Seeding Pending या Verification Pending दिख रहा है, तो किस्त रुक सकती है।

क्या करें👉

✓अपने गांव के पटवारी से संपर्क करें

✓भूमि रिकॉर्ड अपडेट करवाएं

✓PM Kisan पोर्टल पर स्टेटस चेक करें

4️⃣ गलत बैंक डिटेल:- अगर आपने आवेदन करते समय गलत बैंक डिटेल डाल दी है तो भी आपकी किस्त नहीं आएगी।गलत डिटेल के उदाहरण:👉🔴गलत बैंक अकाउंट नंबर🔴गलत IFSC कोड🔴बंद बैंक खाता

समाधान:- आप PM Kisan पोर्टल में जाकर बैंक डिटेल अपडेट कर सकते हैं या CSC सेंटर की मदद ले सकते हैं।

5️⃣ Beneficiary Status चेक नहीं करना

कई बार किसानों का आवेदन Pending, Rejected या Correction Required हो जाता है।लेकिन किसान स्टेटस चेक नहीं करते और उन्हें समस्या का पता नहीं चलता।

PM Kisan Status कैसे चेक करेंअगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त आएगी या नहीं तो आप स्टेटस चेक कर सकते हैं।

स्टेप बाय स्टेप तरीका

👉PM Kisan की वेबसाइट खोलें

👉Farmer Corner में जाएं

👉Beneficiary Status पर क्लिक करें

👉आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करेंSubmit करें

👉इसके बाद आपको पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी।Beneficiary List में नाम कैसे देखें

आप PM Kisan की लाभार्थी सूची में भी अपना नाम चेक कर सकते हैं।तरीका👇

👉PM Kisan वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ खोलें

👉Beneficiary List पर क्लिक करें

👉राज्य, जिला और गांव चुनें

👉Get Report पर क्लिक करें

👉इसके बाद आपके गांव की पूरी सूची दिखाई दे जाएगी।

निष्कर्ष

अगर आप चाहते हैं कि PM Kisan 22वीं किस्त 2026 आपके खाते में समय पर आए, तो इन चीजों को जरूर चेक जरूर करें:

👉🔵e-KYC पूरा करें

🔵आधार बैंक से लिंक करें

🔵NPCI Mapping चेक करें

🔵Land Record अपडेट करें

🔵Beneficiary Status देखें

इन सभी चीजों को सही करने के बाद आपकी किस्त आने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

यह आर्टिकल आपको कैसा लगा दोस्तों, अगर आर्टिकल अच्छा लगा तो लाइक करें, ज्यादा ज्यादा शेयर जरूर करें, और मुझे अन्य सोशल मीडिया पर फॉलो जरूर करें। आपकी जो भी परेशानी है आप मुझे कमेंट में जरूर बताएं ताकि मैं उससे संबंधित आर्टिकल आपके सामने ला सकूं।🙏