सरकारी योजना का पैसा खाते में क्यों नहीं आया?

DBT Payment Not Received? जानिए कारण, समाधान और स्टेटस चेक करने का पूरा तरीका

नमस्कार भाइयों 🙏

जैसे आप सभी को पता है कि भारत सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों में बहुत सारी योजनाएं संचालित है, जिसमें ऐसे योजना है जिसके माध्यम से लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसमें से एक है। Pm kisan Samman Nidhi yojana। ऐसे और योजनाएं है जो राज्य सरकार द्वारा चलाई जाती है। जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि योजनाएं। लेकिन कभी कभी ऐसा होता कि अचानक पैसा आना बंद हो जाता है।

DBT Payment Not Received? जानिए पूरा समाधान

आज के समय में सरकार की लगभग सभी योजनाओं का पैसा सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है। इसे DBT यानी Direct Benefit Transfer कहा जाता है। लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि योजना में पैसा जारी होने के बाद भी उनके बैंक खाते में DBT payment receive नहीं हुआ।

अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे कि DBT payment क्यों नहीं आता, इसके पीछे कौन-कौन से कारण हो सकते हैं, और इसका समाधान कैसे करें।

DBT क्या होता है?

DBT (Direct Benefit Transfer) भारत सरकार की एक डिजिटल भुगतान प्रणाली है, जिसके माध्यम से सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाता है।

इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होती है और लाभार्थी को सीधा लाभ मिलता है।

किन योजनाओं में DBT Payment आता है?

योजना DBT लाभ
PM kisan किसान सहायता
LPG subsidy गैस सब्सिडी
Scholarship schemes छात्रवृति
Pension schemes पेंशन राशि
MNREGA मजदूरी भुगतान
Ladli/ Mahtari Vandan Yojna आर्थिक सहायता
PM awas yojna आवास सहायता

भारत में कई सरकारी योजनाएं DBT सिस्टम से जुड़ी हुई हैं।

DBT payment fail होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। नीचे सभी महत्वपूर्ण कारण विस्तार से दिए गए हैं।

1. Aadhaar बैंक खाते से लिंक नहीं होना

DBT payment आने का मुख्य आधार आपका  Aadhaar ही है जो बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है। यदि Aadhaar seeding नहीं हुई है, तो पैसा रुक सकता है।

समाधान:

👉बैंक जाकर Aadhaar linking है या नहीं पहले चेक करवाए अगर लिंक नहीं है तो अधार लिंक जरूर करवाए।

👉NPCI mapping चेक करें

👉बैंक passbook अपडेट करवाएं, जैसे फोटो, सिग्नेचर आदि।

2. NPCI Mapping Failure

कई बार Aadhaar लिंक होने के बाद भी NPCI server में mapping update नहीं होती। ऐसे में payment fail हो जाता है।

समाधान:

बैंक शाखा में NPCI seeding form भरें

24 से 72 घंटे तक इंतजार करें

दोबारा status check करें

3. बैंक खाता बंद या inactive होना

यदि आपका बैंक खाता लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है, तो बैंक उसे inactive कर सकता है।

समाधान:

बैंक जाकर KYC अपडेट करें

खाते में transaction करें

पासबुक अपडेट करवाएं

4. eKYC पूरा नहीं होना

कई योजनाओं में eKYC अनिवार्य कर दिया गया है। eKYC अधूरा होने पर payment hold हो सकता है।

समाधान:

योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर eKYC करें

OTP या biometric verification पूरा करें

5. गलत बैंक खाता संख्या

यदि आवेदन करते समय गलत account number दर्ज हो गया हो, तो पैसा किसी अन्य खाते में जा सकता है या वापस लौट सकता है।

समाधान:

योजना portal पर login करें

बैंक details verify करें

जरूरत हो तो correction करवाएं

DBT Payment Status कैसे चेक करें?

आप घर बैठे मोबाइल से DBT payment status check कर सकते हैं।

तरीका 1: बैंक SMS चेक करें

यदि payment आया होगा, तो बैंक की तरफ से SMS आता है।

तरीका 2: पासबुक अपडेट करें

बैंक जाकर passbook print करवाएं या सीधी शब्दों में कह जाए तो पासबुक एंट्री करवाए, समय समय पर।

तरीका 3: PFMS Portal से Status चेक करें

PFMS portal पर payment status देखा जा सकता है।

जरूरी जानकारी:

✅Bank account number

✅Bank name

 

DBT Payment Problem और Solution Table

समस्या कारण
Payment failed Aadhar Link नहीं
पैसा नहीं आया NPCI mapping issue
ट्रांजेक्शन रिजेक्टेड Account inactive
Payment Hold eKYC pending
Wrong Account गलत bank details

NPCI Mapping कैसे चेक करें?

यदि आपका DBT payment लगातार fail हो रहा है, तो NPCI mapping check करना जरूरी है।

चेक करने का तरीका:👇

1️⃣बैंक शाखा जाएं

2️⃣Aadhaar linked status पूछें

3️⃣NPCI mapper status verify करवाएं

4️⃣जरूरत पड़ने पर नया seeding request दें

DBT Payment आने में कितना समय लगता है?

सामान्यतः:

👉Payment process होने के बाद 24 से 72 घंटे लग सकते हैं।

👉कुछ मामलों में 7 दिन तक का समय भी लग सकता है।

👉यदि 7 दिन बाद भी पैसा नहीं आए, तो संबंधित योजना विभाग या बैंक से संपर्क करें।

DBT Payment Related Important Tips

✅हमेशा active bank account इस्तेमाल करें

✅Aadhaar और मोबाइल नंबर अपडेट रखें

✅समय-समय पर KYC करें

✅एक ही Aadhaar को multiple active DBT accounts से लिंक न करें

✅योजना status नियमित रूप से check करें

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. DBT payment failed दिखा रहा है, क्या करें?

बैंक जाकर Aadhaar seeding और NPCI mapping चेक करवाएं।

Q2. DBT payment कितने दिन में आता है?

आमतौर पर 24 से 72 घंटे में payment आ जाता है।

Q3. क्या बिना Aadhaar link के DBT payment मिल सकता है?

अधिकांश योजनाओं में Aadhaar linking जरूरी होती है।

Q4. DBT payment status online कैसे देखें?

PFMS portal या योजना की official website पर जाकर status check कर सकते हैं।

निष्कर्ष

यदि आपके खाते में DBT payment receive नहीं हुआ है, तो सबसे पहले Aadhaar linking, NPCI mapping, eKYC और बैंक account status जरूर check करें। अधिकांश मामलों में छोटी गलती के कारण payment रुक जाता है, जिसे आसानी से ठीक किया जा सकता है।

सही जानकारी और समय पर verification करके आप अपना रुका हुआ DBT payment प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़े 👉 “PM सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना 2026 – नए फेज के आवेदन शुरू, जानें पात्रता

राष्ट्रीय बांस मिशन (2026): बांस की खेती से कैसे बनें लखपति? जानें सब्सिडी, रजिस्ट्रेशन और पूरी तकनीक

अटल पेंशन योजना 2026: बुढ़ापे में ₹5000 की गारंटीड पेंशन, जानें नए नियम और लाभ

UPI New Rule 2026: अब बदल जाएंगे ऑनलाइन पेमेंट के नियम, जानिए पूरा अपडेट


Discover more from DigiSakha

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By Hansa Ram Yadav

"नमस्ते, मैं हंस राम यादव हूँ। मैं छत्तीसगढ़ से हूँ, इस ब्लॉग के माध्यम से मेरा लक्ष्य लोगों को सरकारी योजनाओं, बैंकिंग, डिजिटल सेवाओं और उपयोगी तकनीकी जानकारी से सशक्त बनाना है। मैं अपने अनुभवों के आधार पर सही और सटीक जानकारी आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *